फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल कर्मी की रहस्यमय मौत, हंगामा

Mon, 20 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
रूधौली मे शुगर मिल के कर्मचारी के मौत होने पर कर्मचारियो ने किया विरोध प्रर्दशन।
विज्ञापन
 रुधौली क्षेत्र के अठदमा सुगर मिल में तैनात अस्थाई कर्मचारी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मिल कर्मी पुलिस को घायल होने की सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचे मजदूर संघ के नेताओं ने विरोध करके बजाए अस्पताल में भर्ती करने के, शव लेकर वापस रुधौली लेकर मिल गेट पर पहुंच गए। वे लोग मृतक के परिवार वालों को मुआवजा और नौकरी देने के अलावा प्रबंधन पर हत्या की एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक गेट पर हंगामा चलता रहा। 
विज्ञापन


मिल के सुरक्षा अधिकारी ने थाने को सूचना दी कि उनकी मिल में मैग्मा मिक्सचर आपरेटर (सीजनल) के रूप में कार्यरत सिद्घार्थनगर जिले के बनौली निवासी रमेश तिवारी पुत्र राम सुुुभग तिवारी दुर्घटना में घायल हो गए। उनके भाई दूधनाथ तिवारी ने बताया कि मिल में बोरे के नीचे दबकर उनकी मृत्यु हो गई थी, लेकिन मिल प्रबंधन घायल बताकर अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास कर रहा था। जबकि प्रबंधन का कहना है कि मिल से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल भेजा गया था। पुलिस पहुंच गई है लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि प्रकरण पर पुलिस की नजर है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें