फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को संबोधित मांग पत्र दिया

Wed, 30 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सह समन्वयकों ने मांगों को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। सह समन्वयकों के 3 वर्ष के नवीनीकरण एवं 6 वर्ष के पुनर्चयन प्रक्रिया को समाप्त करने की मांग को लेकर सह समन्वयक ज्ञानोदय अनुश्रवण एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बीएसए को ज्ञापन दिया।प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार पाल, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सह समन्वयक मंगलवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन बीएसए सन्तोष कुमार सिंह को दिया।
विज्ञापन


बीएसए ने सह समन्वयकों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगे मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। ज्ञापन में सह समन्वयकों के 3 वर्ष के नवीनीकरण एवं 6 वर्ष के पुर्नचयन प्रक्रिया को समाप्त करने, बीटीसी प्रशिक्षण बीआरसी पर कराने, सह समन्वयकों को सह बीईओ बनाने, विभागीय नियुक्तियों में वरीयता दिए जाने और एसोसिएशन को विभागीय मान्यता आदि मांगे शामिल हैं। गिरजेश सिंह, राजकुमार सिंह, राधेश्याम गुप्त, शिवकुमार, ओम प्रकाश, सियाराम पांडेय, संदेश कुमार रंजन, राम उग्रह, कृपाशंकर, राजीव शरण, व्यास चंद्र, डा शिव प्रसाद, डा प्रमोद सिंह, राम पाल सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें