फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदा लदा ट्रक गायब, ट्रक मालिक सहित तीन पर केस दर्ज

Sat, 25 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रक लूटा
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया प्लास्टिक कांप्लेक्स से मैदा लादकर कोलकाता गए ट्रक के मैदा सहित गायब होने के मामले में पुलिस ने ट्रक मालिक, चालक और एक अन्य के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूट रचना और माल हड़प लेने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला आठ जनवरी का बताया गया है।
विज्ञापन


प्लास्टिक कांप्लेक्स स्थित चौधरी फ्लोर मिल से ट्रक का फर्जी कागजात तैयार कराकर मिल से तीन लाख 64 हजार रुपये का मैदा लेकर कोलकाता गया ट्रक मैदा लेकर गायब हो गया। कोलकाता पता करने पर पता चला कि ट्रक वहां पहुंची ही नहीं।

इस मामले में जब मिल ने ट्रांसपोर्टर से पूछताछ कर उन्हें मैदा की कीमत देने को कहा तो ट्रांसपोर्टर हीलाहवाली करने लगा। मिल ने जब उस पर दबाव बनाया तो ट्रांसपोर्टर चंद्रमोहन तिवारी पुत्र रामअधार तिवारी निवासी बेतियाहाता, रुस्तमपुर थाना कैंट गोरखपुर ने 23 जून को पुरानी बस्ती थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन


प्लास्टिक कांप्लेक्स चौकी प्रभारी व मामले के विवेचक अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक श्रीकांत पुत्र रामसहाय निवासी गंधरिया फैज थाना वाल्टरगंज, उसी गांव के ट्रक खलासी दिलशान उर्फ रिजवान पुत्र शराफज हुसैन व ट्रक मालिक समीर पुत्र वसीर निवासी जनुआन थाना खेजुरी जिला बलिया के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें