लुटेरों के बारे में जानकारी देता हुआ
- फोटो : अमर उजाला
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के इटवा राजा गांव के पास दावत से लौट रहे संतराम यादव को रोककर दो लोगों ने पास रखे पचास हजार रुपये लूट लिए। रविवार रात हुई इस घटना की पुलिस को खबर दी गई। मगर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं है। पुलिस इसे छिनैती नहीं, आपसी मारपीट की घटना बता रही है।
संतराम यादव पुत्र भोरई यादव के अनुसार, उसके भाई ने सउदी अरब से पचास हजार रुपये भेजे थे। रविवार को शाम 5 बजकर 10 मिनट पर मनी ट्रांसफर वेस्टर्न यूनियन गांधी नगर बस्ती से रुपये लेकर वह वापस अपने गांव लौट रहे थे। घर से फोन पर बताया गया कि बसहा गांव के राम संवारे निषाद के यहां से निमंत्रण आया है।
इसलिए वहां होते घर आए। बस्ती से वह सीधे बसहा चले गए। वहां से देर रात घर लौटते समय जब वह गांव के मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से दो बाइक से लोग आए और आगे खडे़ होकर रुपये छीन लिए। एसओ सलीमुज्जफर के अनुसार, इनके बीच मारपीट की जानकारी मिली है। वह छिनैती की घटना से इन्कार करते हैं।