स्वाट टीम ने अंतरजनपदीय वाहन चोर को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोरों के गैंग का पर्दाफास करते हुए 3 सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से दो बोलेरो बरामद किया है। हाईवे पर खजुहा मोड़ के पास हुई इस गिरफ्तारी में इरशाद अली निवासी जगदीशपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़, असफाक उर्फ पठान मामा निवासी चेकशारा थाना रानीगंज प्रतापगंढ़ के अलावा सुभाष तिवारी निवासी पिपरा चौराहा कस्बा लार जनपद देवरिया शामिल हैं।
बरामद वाहन यूपी 70एटी-0563 व यूपी 45ई-3757 के अलावा 3 अदद मोबाइल सेट 700 नकद के अलावा आधार कार्ड,पेन कार्ड बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह गैंग इलाहाबाद व आसपास के जनपदों से चार पहिया वाहन चोरी करके उनका नंबर प्लेट बदलकर जनपद देवरिया निवासी सुभाष तिवारी को बेचते थे।