फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की गोलियां, इंजेक्शन और शीशियों सहित झोलाछाप दबोचा

Fri, 27 May 2016 12:15 AM IST
fatehabad/bureau
विज्ञापन
झोलाछाप दबोचा - फोटो : bureau
विज्ञापन

विज्ञापन
 सीआईए पुलिस ने गश्त के दौरान एक झोलाछाप को नशे की हजारों गोलियों सहित काबू किया है। आरोपी के कब्जे से नशे की गोलियां, इंजेक्शन और कफ सिरप की शीशियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दवाओं के जखीरे को जब्त कर लिया है। साथ ही झोलाछाप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से यह जानने की कोशिश करेगी कि वह नशे की इतनी दवाइयां कहां से लाया और किसको सप्लाई की जानी थीं।


सीआईए स्टाफ की टीम एसआई गुरनाम सिंह व एएसआई कृष्ण के नेतृत्व में पुरानी तहसील के सामने गली में गश्त कर रही थी। उसी समय आरोपी भाटिया नगर निवासी संदीप भाटिया हाथ में थैला लेकर जा रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे दबोच लिया और उसके थैले की जांच की। थैले में नशे की गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर जाकर तलाशी ली, तो वहां भी भारी मात्रा में नशे की गोलियां बरामद हुईं। आरोपी को सीआईए स्टाफ में लाया गया तथा ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण को बुलाकर गोलियों की जांच की गई।
विज्ञापन


ये दवाइयां मिली आरोपी के घर से
पुलिस को आरोपी डॉक्टर संदीप भाटिया के घर से 20 हजार 500 टैबलेट, 120 इंजेक्शन और छह सिरप की शीशियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि आरोपी का गली में ही निजी क्लीनिक भी है, जो बिना लाइसेंस चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं थाना शहर प्रभारी
थाना शहर प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी के पास से हजारों की संख्या में गोलियां, इंजेक्शन और सिरप बरामद हुई जो नशे के तौर पर प्रयोग की जाती है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें