फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने दुकानें बंद रखीं

Tue, 29 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सर्राफा व्यपारियों ने जन संदेश यात्रा को रवाना किया। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। एक्साइज ड्यूटी की वापसी की मांग को लेकर सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ के बैनर तले सराफा कारोबारियों ने मंगलवार को भी अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया। जनता को जागरूक करने के लिए जन संवाद रथ को मंगलबाजार से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। 
विज्ञापन


नगर प्रभारी विश्वनाथ सोनी ने रथ को हरी झण्डी दिखाने के बाद कहा कि केन्द्र सरकार गूंगी व बहरी बनी हुई है। उसे देश के 5 करोड़ स्वर्ण व्यवसाइयों की आवाज नहीं सुनाई पड़ रही है। स्वर्ण व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं लेकिन प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री मौन हैं। यही हाल रहा तो विधानसभा चुनाव 2017 भाजपा के लिए भारी पड़ेगा।

मणिलाल, मोती सर्राफ, जगन्नाथ सर्राफ, गोपाल जी सर्राफ ने कहा कि आज संघ द्वारा मेरी आवाज सुनो कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है। जनसंवाद रथ के माध्यम से गांव गांव, मोहल्ले मोहल्ले जाकर वित्त मंत्री के कृत्यों व टैक्स के बारे में जनता को बताया जाएगा। कहा कि हम स्वर्ण व्यापारी सरकार को एक प्रतिशत की जगह 2 प्रतिशत टैक्स देने को तैयार हैं किन्तु एक्साइज का काला कानून अपने ऊपर थोपने नहीं देंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुन्दनलाल वर्मा, त्रियुगी प्रसाद सोनी, रामकृष्ण सोनी, सूरजलाल सोनी, अंशू वर्मा, संजय कसौधन, अर्जुन गुप्ता, बाल गोपाल सोनी, धर्मेन्द्र सोनी, रामेन्द्र सर्राफ, विशाल गुप्ता, अमरनाथ सोनी, शौकत अली, अंकुश, सोनू सर्राफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें