मुण्डेरवा में सराफा व्यपारियों ने चाय बेच कर केंद्र सरकार का विरोध प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्ण कारोबारियों की हड़ताल 34वें दिन भी जारी रही। रविवार को सराफा व्यवसाई शहर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारेबाजी की। एक्साइज डयूटी लगने होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जनसंपर्क कर बताया और जन समर्थन मांगा।
उत्तर प्रदेश सराफा एवं स्वर्ण व्यवसाई संघ के जिलाध्यक्ष कुंदनलाल वर्मा एवं कोषाध्यक्ष रामकृष्ण सोनी ने कहा कि इतने दिनों से चली आ रही हड़ताल एवं बंदी को केंद्र सरकार कोई संज्ञान में नहीं ले रही है। बताया कि अगर इसी तरह रहा तो आगामी विधानसभा चुनावों में यही व्यापारी भाजपा को सबक सिखाएगी। प्रवक्ता हरिमोहन वर्मा, नगर अध्यक्ष विश्वनाथ
सोनी एवं उज्जवल गुप्त ने कहा कि हड़ताल का प्रभाव सबसे अधिक छोटे छोटे कारीगरों पर पड़ रहा है। इन कारीगरों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि चार अप्रैल को सभी व्यापारी संगठनों के समर्थन से पूरे प्रदेश में प्रदेश व्यापी बंदी रहेगी। इस मौके पर मनोज, पवन कुमार, शिव कुमार, संजय, रजनीश, मणिलाल, राजेंद्र, बब्लू, अष्टभुजा, जगदंबा, सूर्यलाल, अरूण, पहाड़ी, रजनू बरनवाल सहित अन्य मौजूद रहे।