फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप में दरोगा और ग्राम प्रधान नामजद

Wed, 01 Feb 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर थाने के एक गांव की लड़की ने ग्राम प्रधान, थाने के दरोगा व एक अन्य पर अगवा करके लूटपाट व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मेडिकल के आधार पर अनुुसूचित जाति की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण व लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सीओ सिटी को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि 30 जनवरी शाम को वह गांव में निकली थी। इसी दौरान  ग्राम प्रधान अपनी बोलेरो लेकर आए और जबरन उसे बैठा लिया। पुरानी बस्ती क्षेत्र के किसी स्थान पर ले जाकर एसआई राजेश दूबे, जय प्रकाश व ड्राइवर धर्मेंद्र ने रेप किया। इस दौरान मोबाइल भी छीन लिया। तहरीर के आधार पर लूट, दुष्कर्म, पास्को एक्ट, दलित उत्पीड़न व अन्य धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। माना जा रहा है कि उन मुकदमों की पेशबंदी में ऐसा आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें