फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड टीईटी शिक्षकों की होगी जांच

Thu, 05 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नव नियुक्त शिक्षकों ने मनाया काला दिवस, धरना दिया
विज्ञापन
बस्ती। दो दिन पहले इलाहाबाद में धरना प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर शासन सख्त हो गया है। स्कूल छोड़कर शिक्षकों का समर्थन करने आए बीएड टीईटी के सहायक अध्यापकों की जांच करने का निर्देश सचिव बेसिक शिक्षा संजय सिन्हा ने सभी बीएसए को दिया है। स्कूल छोड़कर धरने पर जाने वाले अध्यापकों की सूची उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। जिले में लगभग 400 बीएड और टीईटी के शिक्षक विभिन्न परिषदीय स्कूलों में तैनात हैं। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा सचिव की ओर जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में जो बीएड टीईटी के 72825 सहायक अध्यापक विभिन्न परिषदीय स्कूलों में तैनात हैं, उनमें अधिकतर शैक्षिक कार्य न करके या तो नेता गिरी या फिर धरना प्रदर्शन में बिना अवकाश लिए भाग ले रहे हैं। इसके चलते शैक्षिक कार्य प्रभावित तो हो ही रहा है, कानून व्यवस्था की स्थिति भी खराब हो रही है। अध्यापक पठन-पाठन के कार्य में शिथिलता बरत रहे हैं। सचिव ने इलाहाबाद की घटना का उदाहरण दते हुए कहा है कि इस धरना प्रदर्शन में हजारों बीएड और टीईटी उत्तीर्ण सहायक अध्यापक धरने का समर्थन करने आए थे। 

सचिव बेसिक शिक्षा ने सभी बीएसए से इन सहायक अध्यापकों की सूची अविलंब उपलब्ध कराने के निर्देश दिया है, जो बिना अवकाश लिए स्कूल छोड़कर धरने का समर्थन करने इलाहाबाद आए थे। इस संबंध में बीएसए डाक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में लगभग 400 बीएड टीईटी शिक्षक स्कूलों में तैनात हैं। बताया कि इस सभी के जांच करने के निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें