फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आया खड़े ट्रक का चालक, मौत, दो घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क के किनारे पहुंचा ट्रेलर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ओड़वारा। ट्रक में गड़बड़ी आ जाने से चालक सड़क किनारे खड़ा कर कंबल निकालने लगा। इसी दौरान पहुंचा ट्रेलर टकरा गया। हादसे में खड़े ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि अन्य दो घायल हो गए। 
विज्ञापन

दुर्घटना मुंडेरवा थाना अंतर्गत खझौला पुलिस चौकी क्षेत्र के पश्चिम पेट्रोल पंप के सामने बुधवार रात हुई। रात में पेट्रोल पंप के पास सिद्धार्थनगर के संदीप तिवारी निवासी मुरेला, नानकार थाना इटवा की गाड़ी ख़राब हो गई थे। वे ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करने के बाद नीचे आकर गाड़ी से कंबल निकाल रहे थे। इसी समय गुवाहाटी से दिल्ली जा रहे कंटेनर ने पीछे से ठोकर मार दी। दुर्घटना में दोनों गाड़ियां सड़क से नीचे खेत में चली गईं। ट्रक चालक संदीप तिवारी और ट्रेलर के चालक शहादत और खलासी इकबाल तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंचे खझौला चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ट्रक चालक संदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें