फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 हिस्ट्रीशीटरों के लिए व्यूह तैयार 

Tue, 14 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने मंडल के तीनों एसपी के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। परिक्षेत्र के ऐसे 733 हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने जाल तैयार किया है,जो पिछले पांच वर्षों में प्रापर्टी को लेकर हुए अपराध में अभियुक्त रहे हैं। डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने सोमवार को रेंज के बस्ती समेत तीनों एसपी गणों के साथ इसे लेकर घंटों मंत्रणा की। बकौल डीआईजी लूट, नकबजनी जैसे मामलों में लिप्त रहे बदमाशों पर कड़ी प्रीवेंटिव कार्रवाई कराई जाएगी। इनमें 253 अपराधी बस्ती जिले के हैं। 
विज्ञापन


रमजान व राजनैतिक सरगर्मी बढ़ने के साथ ही पुलिस पुराने अपराधियों को काबू में रखना चाहती है। ताकि इस बीच कोई बड़ी वारदात न हो। इसके लिए रेंज स्तर पर डीआईजी ने मास्टर प्लान तैयार किया है। जिसमें जनपदवार पांच वष के भीतर लूट, नकबजनी,चोरी, डकैती जैसे संपत्ति से जुड़े मुकदमों में शामिल आरोपियों पर खास नजर होगी। डीआईजी का कहना है कि इनके खिलाफ गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट के अलावा जिला बदर की कार्रवाई  की जाएगी। पहले सत्यापन कराने को कहा गया कि इनमें कौन जेल के भीतर हैं और कौन आजाद घूम रहे हैं? इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।  एसपी बस्ती कृपाशंकर सिंह, संतकबीरनगर शैलेश पांडेय के अलावा एसपी सिद्धार्थनगर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें