फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर पलटी कार, एक की मौत, 5 घायल

Sun, 11 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
मृतक फाइल फोटो शैलेश उर्फ डब्लू।
विज्ञापन
तमंचेे की गोली से घायल टेंट व्यवसायी को देखने लखनऊ जा रहे रिश्तेदारों की कार का अगला टायर फट गया। अनियंत्रित होने से कार हाइवे पर पलट गई। हादसे में कार सवार व्यवसायी के मौसेरे भाई शैलेश उर्फ डब्लू (22) पुत्र नंदलाल की मौके पर ही मौत हो  गई। कार सवार अन्य सभी लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक है। उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया है। घायलों में कार चालक भी शामिल है। इस घटना से गोली के शिकार के अलावा सगे संबंधियों में मातम छा गया है।  
विज्ञापन


शनिवार देर शाम कलवारी-बस्ती रोड पर कुसौरा बाजार के निकट स्थित टेंट हाउस के मालिक लालचंद चौधरी को बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही कुछ लोग रिश्तेदारों के साथ मारुती अर्टिगा-यूपी51जेड/8192 से लखनऊ के लिए निकले। इनकी कार जब फैजाबाद से आगे रौनाही थानाक्षेत्र में पहुंची तो उसका अगला पहिया ब्रस्ट हो गया। अचानक टायर फटने से तेज रफ्तार में चल रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सभी लोग घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने आनन-फानन में घायलों को कार से निकाला लेकिन तब तक डब्लू उर्फ शैलेश की मौत हो चुकी थी। कार सवार पड़री कलवारी निवासी मायाराम और अगौना निवासी गुड्डू यादव की हालत गंभीर हैं। अन्य घायलों में मुस्तफाबाद के विनोद उर्फ ढुनमुन, सूअरहा के राम आशीष और चालक मुख्तार निवासी रानीपुर कलवारी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें