कपूरथला में अगवा किए गए बच्चे की हत्या
- फोटो : फाइल फोटो
बस्ती। अपने मामा के साथ ननिहाल मगहर से लखनऊ अपने घर जा रही मासूम को वाहन चालक लेकर चंपत हो गया। घटना रविवार को छावनी से विक्रमजोत के बीच एक ढाबे पर हुई। पुलिस इस घटना की जांच में लग गई है।
संतकबीरनगर के मगहर निवासी धर्मेंद्र अपनी पांच वर्षीय भांजी मानसी को लेकर लखनऊ जा रहे थे। जिस चारपहिया वाहन में वह सवार थे, उसके ड्राइवर ने छावनी से विक्रमजोत के बीच एक ढाबे पर गाड़ी रोकी तो धर्मेंद्र भांजी के लिए बिस्कुट लाने उतर गया। इतने में गाड़ी समेत मानसी को लेकर चालक फैजाबाद की तरफ भाग निकला। धर्मेंद्र ने छावनी पुलिस को सूचना दी। हरकत में आई पुलिस टीम ने टोल प्लाजा पर फुटेज की पड़ताल की। मामले की छानबीन कर रही है।