फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग से मचा हड़कंप

Mon, 23 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
firing, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत गांव पाडरी में शनिवार देर रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले, फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस को सूचना मिली कि बदमाशों ने गांव पर धावा बोलकर फायरिंग कर दी है। इस पर पुलिस फोर्स गांव की तरफ दौड़ पड़ा। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो लोगों को दबोच लिया। उनके पास से दो तमंचा व पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


कार्य वाहक थानाध्यक्ष पीएल प्रजापति ने बताया कि गांव पाडरी के हरप्रसाद का डेरा निवासी दो भाइयों शेखर और गोविंद के बीच विवाद चल रहा है। गांव के मान सिंह कुशवाहा, अत्तू कुशवाहा आदि विवाद में गोविंद का साथ दे रहे हैं। शनिवार की रात गोविंद ने पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें मौजूद लोगों ने गोविंद के सहयोगियों ने शराब पीकर शेखर को गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर गोविंद पक्ष के लोगों ने शेखर को पीट दिया।

कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। विवाद बढ़ने पर नशे की हालत में लोगों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में सनसनी फैल गई। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि गांव में बदमाशों ने धावा बोल दिया है। बदमाश ग्रामीणों पर फायरिंग कर रहे हैं। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में सीपरी बाजार थाने का फोर्स गांव की ओर दौड़ पड़ा।
विज्ञापन


गांव पहुंचने पर पता चला कि बदमाशों ने धावा नहीं बोला बल्कि दो पक्षों के बीच संघर्ष के दौरान फायरिंग हुई है। पुलिस को देख लाठियों चलाने और फायरिंग करने वाले कई लोग भाग निकले। वहीं, पुलिस ने अमर सिंह पुत्र गनेश कुशवाहा व लक्ष्मी नारायण पुत्र गोविंद दास को दबोच लिया।

उनके पास से दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। यदि कोई भी पक्ष मारपीट अथवा फायरिंग करके दहशत फैलने की रिपोर्ट दर्ज कराएगा तो मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें