फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में सिलेंडर के धमाके से दो की मौत

Tue, 17 Jan 2017 11:16 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से पंकज चतुर्वेदी के घर बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। शहर के ओरीजोत मोहल्ले में अधिवक्ता के घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर हालत में हैं। आग पकड़ने से तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटा तो न केवल मकान का ज्यादातर सामान छिन्न-भिन्न हो गया बल्कि एक कमरे की खिड़की-चौखट उखड़कर करीब 20 फीट दूर पड़ोसी के बरामदे में जा गिरी। आसपास इलाके में काफी देर अफरातफरी जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन

घटना की चपेट में आया कप्तानगंज थानाक्षेत्र के भैंसा चौबे के मूल निवासी अधिवक्ता रामचंद्र चतुर्वेदी का घर।
ओरीजोत मोहल्ले के उनके मकान में मंगलवार को कथा-पूजा की तैयारी चल रही थी कि इसी दौरान किचन में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। आयोजन की तैयारी छोड़कर घर के सदस्य आग बुझाने भागे। आग की चपेट में आए सिलेंडर को खींचकर घर से बाहर ले जाने की कोशिश हो रही कि इसी बीच तेज धमके के साथ सिलेंडर फट गया।
बड़े विस्फोट जैसी आवाज से गांधीनगर मेन रोड तक के लोग दहल गए, जबकि मकान के एक कमरे की खिड़की-चौखट, दरवाजा उड़ने के अंदाज में दूर जा गिरे। आग और धमाके से हुई टूटफूट की चपेट में आकर घर का कोई सदस्य झुलसा तो कोई जख्मी हो गया। हादसे की जद में आए अधिवक्ता के बेटे नीरज चतुर्वेदी (30) और भाई की पत्नी मंजू चतुर्वेदी (30) की जान चली गई। सुषमा चतुर्वेदी (32), हरिश्चंद्र चतुर्वेदी (60), ध्रुवचंद्र चतुर्वेदी (40), रामचंद्र चतुर्वेदी (66) और डेढ़ माह के बच्चे की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें