फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली बिजली के तार की खेप पकड़ी

Tue, 17 Jan 2017 11:12 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विद्युत तार
विज्ञापन
कसया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने कसया कस्बे की दो दुकानों पर छापा मारकर एक ब्रांडेड कंपनी के पैकेट में बेंचा जा रहा करीब डेढ़ लाख रुपये का नकली बिजली का तार पकड़ा। पुलिस ने यह                 कार्रवाई कंपनी (हैवल्स इंडिया लिमिटेड) के अधिकारियों की शिकायत पर की। 
विज्ञापन

बुधवार को इस कंपनी के नोएडा हेड आफिस से 10 सदस्यीय टीम कसया थाने पहुंची और कस्बे के इलेक्ट्रिक सामानों के दुकानदारों पर ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली विद्युत तार का कारोबार करने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसआई उमेश कुमार, कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज संजय मिश्र और कांस्टेबल छोटेलाल सपहा रोड व गोला बाजार की इन दुकानों पर छापेमारी की। दोनों जगह ब्रांडेड कंपनी का लेवल लगा नकली बिजली का तार पकड़ा गया। पकड़े गए तार की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर प्रहलाद दीक्षित ने बताया कि इसकी शिकायत कंपनी की हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर पर बीते सितंबर माह में ही मिली थी। शिकायत मिलने की बाद से कंपनी की ओर से इस मामले की पूरी तरह से जांच-पड़ताल करने के बाद कार्रवाई हुई है। पुलिस की ओर से छापेमारी में पकड़े गए दुकानदारों के खिलाफ कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर प्रहलाद दीक्षित की  तहरीर पर कॉपीराइट एक्ट और फर्जीवाड़ा करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें