फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा में फोर्स गोरखपुर रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आ रहे आदित्यनाथ योगी की सुरक्षा में जिले से बड़ी तादाद में फोर्स रवाना हुई। दो सीओ, चार एसओ सहित पुलिस बल को शुक्रवार को भेजा गया।
विज्ञापन

प्रखर हिंदूवादी नेता के तौर पर पहचान कायम होने के साथ ही आदित्यनाथ योगी की सुरक्षा बढ़ती गई। संवेदनशीलता को देखते हुए जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। सीएम बनने के बाद उन्हें एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा ग्रुप) सिक्योरिटी दे दी गई। जिसके तहत वह शिफ्ट वाइज 24 घंटे आठ एनएसजी कमांडो के साए में रहेंगे। यानी कि उनके लिए 24 कमांडो की तैनाती है। इसके अलावा तीन शिफ्ट के लिए करीब 400 पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में लगाए गए हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सीओ हर्रैया और प्रशिक्षणाधीन सीओ अग्रहरि भेजे गए हैं। चार एसओ में वाल्टरगंज, पैकोलिया, लालगंज और नगर के थानेदार गोरखपुर भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा 15 एसआई, एक महिला एसआई, एक टीएसआई, 80 कांस्टेबल, पांच महिला कांस्टेबल और चार ट्रैफिक आरक्षी भी भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें