फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू प्रभावित वार्ड कटरा में फॉगिंग आज

Fri, 19 Feb 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के कटरा मोहल्ले में डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका के जिम्मेदारों की आंखें खुल गई हैं। कटरा सहित अन्य मोहल्लों में फॉगिंग के लिए नगर पालिका ने योजना बनाई है। शुक्रवार को कटरा मोहल्ले में फॉगिंग के साथ ही अन्य मोहल्लों में टीम पहुंचेगी।
विज्ञापन


बता दें कि कटरा मोहल्ला निवासी बृजमोहन श्रीवास्तव के डेंगू पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधीन मलेरिया निरीक्षक आदि की टीम ने मोहल्ले के 20 लोगाें का रक्त का नमूना लिया था। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष के डॉ राकेश मणि ने बताया कि बृजमोहन श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल, ओपेक कैली सहित बाहर के चिकित्सकों से भी इलाज कराया।

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी की जांच में वह डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद मलेरिया विभाग और नगर पालिका ने मिलकर प्रभावित मोहल्ले में फॉगिंग कराने का निर्णय लिया है। ईओ डॉ आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि कटरा वार्ड के अलावा शहर के अन्य वार्डों में भी फॉगिंग के लिए टीम तय कर दी गई है। सफाई निरीक्षक की निगरानी में शहर में फॉगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें