फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बरसी गोलियां

Sat, 06 Aug 2016 12:01 AM IST
बस्ती/ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
गाेली चली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। शुक्रवार देर रात शहर के गांधी नगर बाजार के निकट धर्मशाला रोड पर बदमाशों ने दो युवकों पर गोलियां बरसाकर घायल कर दिया। बीच बाजार चली गोली से अफरातफरी मच गई। घायल युवकों के परिचितों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसपी, सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे। संदिग्धों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है।  गांधीनगर से सटे व्यस्ततम धर्मशाला रोड पर स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास रात करीब सवा नौ बजे रौता निवासी सिद्धार्थ सिंह अपने दोस्त के साथ खड़े थे।

इसी दौरान सात आठ की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलीबारी में  सिद्धार्थ और उनका दोस्त जख्मी हो गया। सिद्धार्थ को गाली हाथ में लगी है। जबकि दोस्त को दो छर्रे लगे। घटना से दहशजदा व्यपारियों ने फटाफट दुकानों के शटर बंद कर दिए।
विज्ञापन


।इधर  घटना की जानकारी होते ही एसपी कृपाशंकर, सीओ एसएन सिंह और कोतवाल डीके श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। घायल सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया कि बैरिहवां और ओरीजोत के रहने वाले अदनान, अमन सिंह तथा निर्भय ने उनकी हत्या की नियत से गोली चलाई है।

 सिद्धार्थ के पिता धर्मध्वज सिंह ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी।  सिद्धार्थ ने बताया कि 20 मार्च को क्रिकेट को लेकर विवाद हुआ था। घटना के पीछे यही कारण है। फील्ड यूनिट के साथ जिला अस्पताल पहुंचे एएसपी रोहित मिश्रा, विशेषज्ञ संजय सिंह ने बताया कि दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें