फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि गश्त और वाहनों की चेकिंग पर जोर

Mon, 11 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के तीन गांवों में शुक्रवार की देर रात डकैती के बाद पुलिस ऐसी किसी भी घटना को रोकने की जुगत में लग गई है। रविवार की दोपहर एसपी ने पुलिस लाइंस सभागार में जिले के सभी प्रभारी निरीक्षकों और थानेदारों की बैठक कर पुलिस गश्त और वाहनों की नियमित चेकिंग पर जोर दिया। साथ ही जल्द से जल्द ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन करा लेने की हिदायत दी।
विज्ञापन


एसपी शिवहरि मीणा ने कहा कि सभी थाना प्रभारी रात में दो बजे तक जागेंगे। इसकी शुरुआत वह खुद से करेंगे। जरूरत पड़ी तो औचक निरीक्षण कर थानेदारों को चेक करेंगे। शाम पांच बजे से भोर में पांच बजे पुलिस वाहनों की चेकिंग करेगी। एसपी ने वाहन चेकिंग के दौरान कहा कि लाल नीली बत्ती लगी गाड़ियों को वीआईपी समझकर छोड़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि उनको भी चेक किया जाना है।

चेकिंग के दौरान वाहन में बैठे लोग कहां से आ रहे हैं? कहां जा रहे हैं? कहां के रहने वाले हैं? उनमें से किसी का मोबाइल नंबर आदि जरूर पूछें। उस नंबर को तत्काल डायल कर देखें कि बताया गया नंबर गलत तो नहीं है। वाहन चेकिंग के दौरान यदि कोई अभद्रता या उलझने की कोशिश करता है तो उसकी वीडियो क्लिप बना लें। थानेदारों से कहा कि वे ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन जरूर करा लें।
विज्ञापन


इसके लिए प्रधानों से बात कर समिति का गठन अविलंब कराएं। एसपी ने कहा कि जिले में 25 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इन पर नियमित चेकिंग होगी। बैठक के दौरान रुधौली के रुद्रनगर में डकैतों में से एक को पकड़ने की कोशिश करने वाले ग्रामीण रामनैन और छावनी थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके गौतम को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव, सीओ सिटी अतुल सोनकर, सीओ कलवारी तनवीर अहमद खान, सीओ रुधौली एसएन सिंह, सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी, एलआईयू इंस्पेक्टर एके सिंह, पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र, पैकोलिया के प्रभारी निरीक्षक शिवबरन यादव, कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी, एसपी के रीडर जेपी वर्मा, पीआरओ डीके मिश्र सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें