कप्तानगंज में हाईवे जाम करते हियुवा के पदाधिकारी।
कांवड़ मेले के दौरान हुए हंगामे और गोरखपुर के जिला जज पर हमले के आरोपी हनुमान चौधरी की न्यायिक हिरासत में मौत से गुस्साए लोगों ने गोरखपुर-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया।
नाराज भीड़ कप्तानगंज के तत्कालीन एसओ पर हत्या का मुकदमा, मृृृृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा और प्रकरण की सीबीआइ जांच की मांग कर रही थी। जाम हटाने को कई थानों की फोर्स पहुंची लेकिन आंदोलनकारी टस से मस नहीं हुए। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद हाईवे पर आवाजाही शुरू हो सकी। कप्तानगंज कस्बे में 30 जुलाई को कांवड़ियों ने जमकर बवाल किया था। भीड़ ने कार से जा रहे गोरखपुर के जिला जज पर भी हमला कर दिया था।