फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडी बंधे के किनारे मिली युवक की लाश से क्षेत्र में सनसनी

Sat, 23 Apr 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घाघरा नदी के किनारे पानी में युवक की लाश पाई गई। - फोटो : dipped
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के गौरियानैन गांव के पास बीडी बंधे से सटे घाघरा नदी के किनारे पानी में शुक्रवार की सुबह एक युवक की लाश पाई गई है। उसके सिर और चेहरे में चोट के निशान पाए गए हैं। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग बंधे पर पहुंच गए। घटना की सूचना छावनी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी के पानी से बाहर निकलवाया। जेब में मिले आईकार्ड से युवक की पहचान हुई। 
विज्ञापन


गौरिया नैन गांव के पास सुबह बंधे के किनारे घाघरा नदी में 25 वर्षीय युवक का शव पानी मेें तैरता नजर आया। ग्रामीणों ने शव देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव को पानी से निकलवाया और उसके जेब की तलाशी ली तो उसमें कानपुर विश्वविद्यालय से जुड़े एक कॉलेज का आईकार्ड, डीएल मिला और मोबाइल फोन मिला। आईकार्ड में युवक का नाम शैलेश कुमार पुत्र विनोद विश्वकर्मा, एलएलबी तृतीय वर्ष लिखा था। पता के रूप में मरुईतापपुर थाना अकबरपुर जिला अंबेडकरनगर दर्ज था।
 
छावनी थाने के एसओ दद्दन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत पानी में डूबने से लग रही है। युवक पानी में कैसे डूबा, उसने नदी में कूद कर सुसाइड की या फिर उसके साथ कोई हादसा हुआ, इन सब बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। उसके घर वालों को घटना की जानकारी देकर थाने पर बुलाया गया है। उनसे पूछताछ और पोस्टमार्टम के बाद ही स्थितियां पूरी तरह स्पष्ट हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें