फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों का उपद्रव

Sat, 21 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कपूरथला में महिला के साथ पर्स स्नैचिंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
परशुरामपुर। बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ दो संगीन वारदात करके क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पंद्रह मिनट के भीतर अंजाम दी गई दोनों घटनाएं सेंट्रल बैंक शाखा से रुपए निकाल कर लौटी महिला खातेदारों के साथ हुईं। एक में बाइक की डिग्गी तोड़कर सत्तर हजार रुपये उड़ाए तो दूसरी दुस्साहसिक ढंग से क्लीनिक में ड्रिप लगवाकर लेटी महिला के सिर के नीचे झोले में रखे तीस हजार रुपये झपट लिए। पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की मगर सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

 
परशुरामपुर थानांतर्गत सुकरौली गांव निवासी भजन और उनकी पत्नी सपना बाइक से सेंट्रल बैंक परशुरामपुर पहुंचे और सपना ने अपने खाते से 70 हजार रुपये निकाला। जिसे डिकी में रखकर सड़क किनारे ठेले पर फल आदि खरीदने इधर-उधर चले गए। आधे घंटे बाद लौटकर आए तो डिग्गी टूटी मिली और रुपये भी गायब थे। 

इसी गांव की राजपति देवी पत्नी भरतलाल भी दोपहर करीब तीन बजे तीस हजार रुपए निकाले और झोले में रखकर एक निजी डाक्टर की क्लीनिक पर इलाज कराने गई। बेड पर लेटी इस महिला के हाथ में ग्लूकोज की पाइप लगी थी। रुपयों का थैला सिर के नीचे रखा था। राजपति के अनुसार बाइक सवार तीन युवक आए,एक नीचे उतरा और झोला छीन लिया। जब तक शोर सुन कर लोग एकत्र होते तीनों बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


शिकार ढूंढकर रुपये उड़ाए
अपने तरह की यह पहली वारदात है,जिसमें बदमाशों ने एक घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे शिकार को ढूंढकर निशाना बनाया। सवा तीन बजे से साढ़े तीन बजे के बीच अंजाम दी गई दोनों घटना में बदमाशों के दुस्साहस की चर्चा जुबान पर है। पुलिस ही नहीं आम-आवाम भी इसे लेकर एकराय हैं कि बैंक के भीतर ही टारगेट सेट किया। वहीं से पीछे लग गए और सही मौका देकर घटना कर डाले। आसानी से फरार होने में भी कोई बाधा नहीं आई।

फुटेज खंगाल रही पुलिस
15 मिनट के भीतर हुई दो घटनाओं ने पुलिस की चौकसी पर सवालिया चिह्न लगा दिया है। कस्बे के आम लोगों का कहना है कि जिस तरह से बाइक लिए बदमाश घूम-घूमकर घटनाओं को अंजाम दिए उससे कहीं न कहीं पुलिस की कमजोरी परिलक्षित होती है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त करने में जुटी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें