फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद, सरयू नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
कलवारी (बस्ती)। पति से विवाद होने से खिन्न विवाहिता ने कलवारी-टांडा पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे लोगों के शोर मचाने पर पहुंचे नाविक ने उसकी जान बचाकर बाहर निकाला। महिला अंबेडकरनगर जिले के कश्मीरिया चौराहे की रहने वाली है। पुलिस ने पति को बुलाकर उसके सिपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सरयू नदी पर बने पुल से एक महिला अचानक नदी में कूद गई। पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो नदी के किनारे मौजूद सुखराम निषाद तत्काल छोटी नाव लेकर महिला को बचाने पहुंचे। नदी की धारा में बह रही महिला को जब तक नाव पर बैठाते वह बेहोशी हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे भी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद जब महिला को होश आया तो अपना नाम पूजा चौधरी (26)  पत्नी बृजेश चौधरी निवासी कश्मीरिया चौराह टांडा अम्बेडकरनगर बताया। नदी में छलांग लगाने का कारण पूछने पर बताया कि अक्सर पति से विवाद होता रहता है, इसलिए उसने नदी में छलांग लगाने का निर्णय लिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने महिला के पति को बुलाया। समझाकर दोनों को घर के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें