अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बिजनौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने जिले में अवैध कोचिंग सेंटर चलने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एक ज्ञापन डीआईओएस राजेश कुमार को देकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि जिले में सैकड़ों अवैध कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। इन कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण नहीं है। इनमें मानकों की भी अनदेखी की जा रही है। कहा कि सूरत प्रशासन की लापरवाही से वहां कोचिंग सेंटर में 23 विद्यार्थियों की मौत हो गई है। कहा कि ऐसे हादसों को टालने के लिए अवैध कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान प्रांत संयोजक मोहित राजपूत, जिला संयोजक शशिकांत बालियान, सुधांशु चहल, विभाग सहसंयोजक रोबिन चौधरी, मोनू सांगवान, हनी ढाका, विशेष राठी, हनी अहलावत, आशीष बालियान, प्रियांशु, आयुष आदि मौजूद रहे।