रुधौली। शुक्रवार की देर शाम कस्बे में कुछ युवक दारू के नशे में आपस में
विवाद कर रहे थे। इसी बीच मौके पर पहुंचे एक सिपाही ने जब उन्हें रोकना
चाहा तो उन युवकों ने सिपाही की ही पिटाई कर दी।
घटना की जानकारी
मिलने पर पहुंचे एसओ ने एक युवक को पकड़ा है। घटना स्थल पर एक कार भी मिली
है जो सिपाही के साथ मारपीट करने वालों की बताई गई है। पुलिस उसे थाने ले
आई है।
एसओ पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम कस्बे में
कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे। इसी बीच थाने का एक सिपाही अलाउद्दीन
वहां पहुंचा और उन्हें विवाद न करने को कहा। जिस पर उन लोगों ने आपस में
झगड़ना छोड़ सिपाही को पीट दिया।
पुलिस ने मौके पर पकड़े गए युवक दिलीप चौधरी निवासी शंकरपुर कोतवाली बांसी जिला सिद्धार्थनगर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है।