फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवादों में संघर्ष, आठ घायल

Sat, 19 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी कोतवाली और ललौली थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद होने पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला किया गया। दोनों झगड़ों में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में नफीस, उसकी पत्नी गुड़िया और भाई वसीम पर  हमला हुआ। नफीस का आरोप है कि उसकी घर के सामने सहन की जमीन है। जिसमें उसके मवेशी सालों से बांधे जाते हैं और छप्पर भी पड़ा है।

उस जमीन पर पड़ोसी शाकिर कब्जे करना चाहता है। इसी प्रयास में शुक्रवार की दोपहर शाकिर, रिजवान, राशिद, पप्पू ने लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी से लैस होकर घर में हमला कर दिया। उन लोगों को लहूलुहान कर छप्पर भी ढहा दिया।
विज्ञापन


घटना से गांव में घंटों दहशत रही। उधर, ललौली थाना क्षेत्र के लदिगवां गांव निवासी अर्जुन के  परिवार में जमीन के विवाद में पट्टीदारों ने हमला किया।

घटना में अर्जुन, उसकी मां सुमित्रा, चौबी पत्नी प्यारेलाल, सपना देवी, अपना देवी पत्नी विनोद लाठी डंडे कुल्हाड़ी से हमला करने पर घायल हो गईं।

अर्जुन का आरोप है कि उसके परिवार के अभिमन्यु, कमला देवी, पतिराखन, शकुंतला, कल्पना, अंजना ने एकराय होकर हमला किया है। उनके घरों के बीच दीवार खड़ी है। उस दीवार की अपनी तरफ पुताई की थी। इसी खुन्नस में हमला कर मारपीट की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें