फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल कर सिपाही फंसा

Tue, 21 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सीएम की आपत्तिजनक तस्वीर डालने वाला सिपाही एसपी यादव।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करना पुलिस के एक सिपाही को भारी पड़ गया। ह्वाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर वह तस्वीर शेयर होते ही खलबली मच गई। मामले की गंभीरता भांपते हुए कोतवाली में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेने के लिए टीम रवाना हो गई है। 
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार थाने पर तैनात सिपाही सत्यप्रकाश यादव की प्रोफाइल से 19 मार्च को पुलिस कर्मियों के एक ग्रुप पर एक फोटो वायरल हुई। इसमें हॉलीवुड स्टार विन-डीजल की फोटो क्रॉप करके गर्दन से ऊपर का हिस्सा सीएम आदित्यनाथ योगी का जोड़ा गया है। तस्वीर में एक फिल्मी हीरोइन को आलिंगनबद्ध दिखाया गया है। पुलिस विभाग के नाम से बने ह्वाट्सएप ग्रुप से जब यह फोटो तमाम लोगों तक पहुंचने लगी तो पुलिस के हाथपांव फूलने लगे। प्रभारी एसपी रोहित मिश्र के निर्देश पर ग्रुप एडमिन व सिपाही के खिलाफ कोतवाली के एसएसआई रोहित प्रसाद की तहरीर पर आईपीसी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ सिटी एसएन सिंह की निगरानी में मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें