फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन, खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी

Thu, 12 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मावे के नमूने लिए, 40 किलोग्राम पालिथीन जब्त - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बस्ती। मिलावटी खाद्य पदार्थोें की शिकायत पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बस्ती शहर में दो स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान मिल्क पाउडर, कस्टर्ड पाउडर और घी के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा और प्रशासन की संयुक्त टीम की अचानक छापेमारी से अफरातफरी मच गई। दुकानों के शटर गिने लगे।
विज्ञापन


कमिश्नर को शिकायत मिली थी कि शहर में कुछ लोग मिलावटी मिल्क पाउडर से बड़े पैमाने पर दूध बनाया जा रहा है, इससे पनीर भी बनाया जा रहा है। नकली पाउडर तैयार कर बेचने वाले लोगों के जीवन से खेल रहे हैं। कमिश्नर ने खाद्य सुरक्षा और प्रशासन की तीन टीमें गठित कर छापेमारी का आदेश दिया। 

बुधवार को कमिश्नर की ओर से गठित टीम के अधिकारी एसडीएम सदर रामप्रसाद, तहसीलदार सदर रामकौशल सरोज, नायब तहसीलदार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, रामनरायन वर्मा, राकेश कुमार शुक्ल ने बुधवार को दिन में सबसे पहले कंपनी बाग निवासी हरि सिंह की दुकान पर छापेमारी की। इस दुकान से कस्टर्ड पाउडर का नमूना लिया। इसके बाद टीम रेलवे स्टेशन रोड पर काली मंदिर के पास राज ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर राज कुमार पुत्र राम प्रसाद के वहां पहुंची। यहां से टीम ने मिल्क पाउडर के दो नमूने और घी का एक नमूना लिया।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार मालवीय ने बताया कि कमिश्नर की ओर से गठित टीम को सूचना मिली थी कि पुरानी बस्ती और कोतवाली क्षेत्र में तीन स्थानों पर मिलावटी मिल्क पाउडर, घी, कस्टर्ड पाउडर आदि का धंधा किया जा रहा है। टीम ने सूचना के आधार पर बुधवार को पुरानी बस्ती और कोतवाली क्षेत्र में दो जगहों पर छापेमारी कर नमूना लिया और नमूने को जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक आरके गौतम, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें