फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने सहायक प्रबंधक को रिश्वत लेते दबोचा

विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लालगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सीबीआई टीम ने सोमवार को छापा मारा। यहां टीम ने बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक को केसीसी में दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। देर शाम तक टीम बैंक के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी रही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जोत पूरनपर गांव निवासी बेचू प्रसाद चौधरी पुत्र हंसराज चौधरी ने सीबीआई के लखनऊ शाखा कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की लालगंज शाखा के सहायक शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार पांडेय 1.61 लाख रुपये के केसीसी पर दस हजार रुपये रिश्वत लेते हैं। उनकी शिकायत पर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे टीम बैंक पहुंची। टीम यहां एक अन्य शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार चौधरी, जिनका केसीसी पास हुआ था को साथ लेकर टीम बैंक के भीतर पहुंची और केसीसी के बदले सहायक प्रबंधक को दस हजार रुपये दिए। जैसे ही प्रशांत कुमार ने नोट पकड़े। टीम ने उन्हें धर-दबोचा। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। इस धर-पकड़ की खबर फैलते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद टीम ने बैंक की फाइलों को खंगालना शुरू किया, जो देर शाम तक जारी रहा।
सीबीआई टीम के निरीक्षक गणेश शंकर ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। शिकायत सही पाई गई। बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक को हिरासत में ले लिया गया है। टीम जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें