फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानपुर एसबीआई शाखा में आग लगी

Sun, 17 Jan 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा भानपुर में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई, जिससे बैंक के दो काउंटरों पर रखे कंप्यूटर प्रिंटर सहित वहां रखे कागजात जलकर नष्ट हो गए। बैंक में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना के बाबत शाखा प्रबंधक दुर्गेश अंबेडकर ने बताया कि सुबह आठ बजे के आसपास एटीएम संचालन के लिए गार्ड और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने जनरेटर चालू किया। उसके कुछ ही देर बाद अंदर काउंटरों के केबल और उपकरण जलने लगे। इससे पूरे कार्यालय में धुआं भर गया।

धुआं बाहर निकलने पर इसकी जानकारी अन्य लोगों को भी हुई। बैंक में आग लगनें की सूचना मिलते ही कस्बा वासियों का हुजूम बैंक के सामने जमा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना सोनहा पुलिस को दी। पुलिस ने कस्बे के लोगों और बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मदद से आग को काबू कर लिया। इससे एक बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन


आग से क्षति के बाबत शाखा प्रबंधक ने बताया कि ज्यादा नुकसान डिस्पैच काउंटर पर हुई है। फिलहाल नुकसान का पूरा विवरण इसके बारे में पूरी तरह से कुछ भी बता पाना संभव नहीं है। कहा कि इस केबिन में लगा कंप्यूटर प्रिंटर, कुर्सी मेज सहित यहां रखे गयें कुछ प्रपत्र आदि जलकर नष्ट हो गए हैं।

इसी काउंटर से सटे एकल खिड़की एवं पास बुक प्रिंटिंग के लिए बनें केबिन के कंप्यूटर भी आग की चपेट में आए हैं। साथ ही शाखा में लगे एसी के भी सारे उपकरण जलने की बात कही हैं। उन्होंने ग्राहकों को संतुष्ट करते हुए कहा कि कैश और सारे महत्वपूर्ण अभिलेख पूरी तरह सुरक्षित हैं। बताया कि व्यवस्था को ठीक कराने का काम शुरू करा दिया गया हैं। प्रयास है कि सोमवार से सभी काउंटरों काम शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें