फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आई बाइक, शिक्षक की मौत

Sun, 17 Jul 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बाल्मीकि इंटर कालेज विक्रमजोत में तैनात शिक्षक रणविजय प्रताप सिंह की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना छावनी के रामजानकी मार्ग तिराहे के पास की है। छावनी में सड़क पार करते समय यह हादसा हो गया। पुलिस ने फैजाबाद में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के लोगों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद शव घर लाया गया। देर शाम शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


दुबौलिया थाना क्षेत्र के डिंगरापुर गांव निवासी रणविजय सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह (30 वर्ष) बाल्मीकि इंटर कालेज में कला पढ़ाते थे। फैजाबाद में किराए के मकान में रहकर स्कूल आते-जाते थे। शनिवार को छावनी क्षेत्र के होलियाजोत गांव में रिश्तेदार के घर  गए थे। रविवार को वापस फैजाबाद जाने के लिए घर से निकले। उनके साथ एक और रिश्तेदार थे। छावनी कस्बे में आने के बाद वह यह कहकर बाइक से उतर गए कि उन्हें अभी विक्रमजोत जाना है। छावनी में राम जानकीइ तिराहे हाईवे पार करते समय पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। 

कार स्पीड में थी, इसलिए रणविजय सिंह करीब 10 फिट हवा में उछलने के बाद रोड पर गिर पड़े। जिससे सिर में गंभीर चोटें आ गईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाया, जिससे उन्हें जिला अस्पताल फैजाबाद ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें