बस्ती। बीएसएनएल के कर्मचारियों ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को
कार्यालय पर धरना दिया। प्रमुख मांगों में जीपीएफ खातों को सही करने, पे
स्लिप पर जीपीएफ का बैलेंस अंकित करने, 15 दिसंबर तक प्राप्त बकाया धनराशि
का भुगतान करना, लापरवाही करने वालों जिम्मेदारी का दिए जाने सहित अन्य
मांगें शामिल रहीं। अध्यक्षता कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जेएन शाही ने की।
उन्होने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा
है। जब तक न्याय नहीं मिल जाता संघर्ष जारी रहेगा। वेतन का भुगतान माह की
अंतिम तारीख तक खाते में कर दिया जाए और ठेकेदारों के द्वारा दूरसंचार
कंपनी के धन के दुरुपयोग को रोकने की मांग की।
धरने में मोहम्मद
आरिफ सिद्दीकी, सूबेदार, राजेश कुमार, राम उजागिर पांडेय, शेषनाथ यादव,
अशोक कुमार श्रीवास्तव, राम अवतार, कौशल कुमार सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद
पांडेय, राम उग्रह सिंह, राम सूरत चौधरी आदि मौजूद रहे।