फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बस्ती में ICICI बैंक से दिन दहाड़े 38 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में वारदात

Fri, 06 Dec 2019 09:32 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती ।
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक शाखा में दिन दहाड़े लूट - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मालवीय रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में शुक्रवार दोपहर एक बजे चार बदमाशों ने तमंचे से लोगों को आतंकित कर डेढ़ मिनट के अंदर करीब 38 लाख रुपये लूट लिए। इसमें 30 लाख रुपये बैंक के थे, जबकि वहां मौजूद कई ग्राहकों से आठ लाख रुपये लूटे गए।
विज्ञापन


छह दिसंबर की कड़ी चौकसी के बीच कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे चार बदमाशों में से दो हेलमेट लगाए पहले बैंक के अंदर गए। तमंचा निकालकर उन्होंने ग्राहकों से भरी बैंक की लॉबी में सबको लाइन में खड़ा कर हाथ ऊपर करा दिए। बैंक स्टाफ को एक केबिन में ले जाकर बंद कर दिया। इसी दौरान चेहरे पर कपड़ा बांधे दो अन्य बदमाश भी वहां पहुंच गए। चारों ने मिलकर डेढ़ मिनट तक काउंटर में रखा कैश और कई ग्राहकों के पास मौजूद रकम लूट ली।

कपड़े के थैले में सारी रकम भरकर वे निकल गए। यही नहीं, कुछ ही सेकेंड में वे दोबारा बैंक में घुसे और शटर बंद कर कुछ और लोगों से लूटपाट की। बाहर निकलने पर भीड़ में से कुछ लोगों ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसके तमंचा तान देने से लोग पीछे हट गए। इसके बाद चारों लुटेरे बाइक से भाग गए। हड़बड़ी में पचपेड़िया रोड पर दो-दो सौ के नए नोटों की कुछ गड्डियां सड़क पर गिर गईं, जिसे राहगीरों की मदद से पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें