फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी और युवती को अगवा करने का आरोप, केस दर्ज

Mon, 28 Mar 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपहरण, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। दो थाना क्षेत्रों में किशोरी और युवती को अगवा करनेे का मुकदमा दर्ज हुअा है। छावनी क्षेत्र के व्यक्ति ने तहरीर दी कि उनकी बेटी को अमोढ़ा के संदीप ने अगवा कर लिया। इसमें उसके भाई संजय, पिता महेश कुमार और साथी ने मदद की। घटना 24 मार्च की है।
विज्ञापन


विवेचना एसआई उमेश चंद्र यादव को सौंपी गई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी लड़की को एक युवक ने स्कूल से अगवा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आशीष गुप्ता निवासी कप्तानगंज के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना चार जनवरी की बताई गई है। मामले की विवेचना एसआई तरुण कुमार शुक्ल को सौंपी गई है।  इन दोनो मामलों में अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें