फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में धमाका, पूर्व मंत्री सहित कई घायल

Thu, 21 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बस्ती
विज्ञापन
bomb blast in chhapra court - फोटो : ANI
विज्ञापन

विज्ञापन
कुदरहा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान शादी में शिरकत के दौरान हुए तेज धमाके की चपेट में आकर जख्मी हो गए। घटना बारातियों पर बम फेंके जाने की बताई जा रही है। पूर्व मंत्री के आसपास मौजूद कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इजरगढ़ के चार लोगों पर जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
घटना बुधवार रात की है। कलवारी थाना क्षेत्र के इजरगढ़ गांव में त्रिभुवन सिंह के घर तिलहरिया गांव (संतकबीरनगर) से संतकबीरनगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन सिंह के भतीजे की बारात आई थी। बारात में पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान सहित भाजपाई के कई लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि रात 11.30 बजे के आसपास कुछ लोगों ने बारात पर बम फेंक दिया।
विज्ञापन
तेज धमाके से अफरा तफरी मच गई, जबकि इसकी चपेट में आकर पूर्व केंद्रीय मंत्री, पास मौजूद मैनेजर सिंह सहित सात लोग घायल हो गए। सभी को पीएचसी कुदरहा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
डाॅक्टर फैज वारिस ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के सिर और हाथ में छर्रे धंसे थे। सामान्य उपचार से स्थिति नियंत्रित हो गई। यही स्थिति जख्मी हुए अन्य लोगों की भी थी।
गुरुवार की सुबह कलवारी पुलिस को दी गई तहरीर में इजरगढ़ निवासी त्रिभुवन सिंह ने गांव के ही विभूति सिंह के बेेटे कौशल कुमार सिंह, देशराज सिंह, सतीश सिंह को बम से हमले का आरोपी बताया। चारों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मौके से देसी बम में इस्तेमाल होने वाली सुतली आदि मिली है। हमले का आरोप लगाने वाले इसे जमीनी रंजिश का परिणाम बता रहे हैं। एसपी कृपाशंकर सिंह का कहना है कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर     रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें