फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में बताई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Tue, 31 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हर्रैया क्षेत्र में केंद्र की योजनाएं बताते भाजपा नेता चंद्रप्रकाश शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने चौपाल में केंद्र की योजनाओं से जनता को परिचित कराया। सीए चंद्रप्रकाश शुक्ल ने हर्रैया क्षेत्र के थारूपुर, ढेवरिया राउत व कप्तानगंज के विजरा मिश्र गांव में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांवो के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। गांवों, पुरवों का तेजी के साथ विकास व विद्युतीकरण हो रहा है। गांवों को संपर्क मार्गों व मुख्यमार्गों से जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रमोद कुमार उर्फ़ गिल्लम चौधरी ने मछिया, नारियांव, मुजहना, गनेशपुर, बड़ेवन गांव में चौपाल लगाकर  सरकार की उपलब्धिया बताई। कहा कि पिछली सरकार ने देश का खजाना खाली ही नहीं देश को कर्जदार बना दिया था। मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, शब्दकोष से  गायब हो चुका है। यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विकास की लक्ष्मी  साइकिल, हाथी और पंजा पर बैठकर नहीं आती हैं, वह तो कमल पर सवार होकर आती हैं। अब उत्तर प्रदेश में कमल खिलाना है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता यहां वंशवाद नहीं चलता है। राजेश पाल, अभिषेक राजभर, धर्मेंद्र सिंह, राजीव कुमार, अनंत शुक्ल, कुबेर भारती, संजय गुप्ता, आशीष चौधरी, राम वरन यादव, छोटे लाल, भवानी प्रसाद, अर्जुन चौधरी आदि चौपाल में रहे।

कैप्टन अमरनाथ पाठक परसा, नदाएं, फरदापुर आदि गांवों में पहुंचकर केंद्र सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि मोदी सरकार ने दो वर्षों में जनता के लिए जिन कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है उसका लाभ जनता को मिले, इसके लिए कार्यकर्ताओं को मदद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें