फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत

विज्ञापन
श्रीराज वर्मा फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गौर। बेलवरिया जंगल में लगी सांसद की चौपाल से सामान लेने हलुआ बाजार जा रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष श्रीराज वर्मा को अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे घर वाले  जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई। 
विज्ञापन

बेलवरिया जंगल के टोला माटपुर गांव निवासी श्रीराज वर्मा (40) भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। रविवार को सांसद हरीश द्विवेदी चौपाल में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। जहां श्रीराज भी मौजूद थे। इसी बीच बूथ अध्यक्ष किसी सामान के लिए बाइक से हलुआ बाजार के लिए निकले थे। अभी वह केवटहिया गांव के पास पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मदद में दौड़े। दुर्घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग आनन-फानन गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस से लोग मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गौर थाने के एसआई दुर्विजय ने बताया कि पिता रामनरेश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें