रेढ़र थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा सोमवार सुबह घर से विद्यालय जा रही थी। रास्ते में गांव के ही राघवेंद्र पुत्र टिल्लू ने उसे रोककर छेड़खानी कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो राघवेंद्र ने उसके साथ गाली गलौच कर दी। इस पर छात्रा विद्यालय न जाकर राघवेंद्र के घर जा पहुंची। वहां उसने उसके परिजनों से छेड़खानी करने की उलाहना दी।
इस पर राघवेंद्र की मां, भाई बाबू व बहन जूली ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद राघवेंद्र व उन सभी ने मिलकर छात्रा को बेरहमी से पीटा। मामला बढ़ता देखकर आसपड़ोस के लोग दौड़कर आए और किसी तरह बीच बचाव कर छात्रा को उनसे बचाकर घर भेज दिया। घर जाकर छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद वह अपने पिता के साथ थाने पहुंची। वहां पिता ने राघवेंद्र व उसके घरवालों के खिलाफ तहरीर दी है।