फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में युवती से छेड़छाड़, धक्का दिया

Thu, 18 Aug 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
हाइवे पर गोटवा बाजार से गुजरते ऑटो में सवार युवती से ऑटो चालक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। साथ मौजूद मामा ने विरोध किया तो कुछ आगे पुलिया के करीब युवती को ऑटो से धक्का दे दिया। भांजी को बचाने के लिए मामा भी बाहर कूदे और इस बीच चालक ऑटो लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


घटनाक्रम देखकर आसपास के लोग जुटे लेकिन ऑटो वाले को पकड़ा नहीं जा सका। ऑटो के नंबर को आधार बनाकर पुलिस को युवती की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि हर्रैया क्षेत्र के रहने वाले युवती के मामा से मिली जानकारी के आधार पर ऑटो चालक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट होने के कारण उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल अज्ञात चालक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें