फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ गबन का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
एक करोड के धेखाधरी को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
मुंबई के भिवंडी उपनगर में स्थित एक दवा कंपनी के गोदाम से एक करोड़ 5 लाख रुपये का गबन करके फरार हुआ आरोपी बलराम मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कप्तानगंज पुलिस की मदद से महाराष्ट्र पुलिस ने उसे पैतृक गांव दुबौली से गिरफ्तार कर किया।  
विज्ञापन


मुंबई स्थित नारकोली थाने के इंस्पेक्टर संजय गहले,  हवलदार संजय चौहान और कांस्टेबल सत्यवान मोहते सोमवार को यहां पहुंचे। मंगलवार सुबह दुबौली गांव स्थित घर छापा मारकर  सो रहे बलराम को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार बलराम के खिलाफ दवा कंपनी के मालिक हादिक अजमेरा ने 19 जून 2016  को धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। बकौल इंस्पेक्टर यहां से ट्रांजिट रिमांड लेकर बलराम को मुंबई ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें