फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद फूटा गुस्सा, एसओ को पीटा

Fri, 08 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
एसओ को पीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के दुधौरा कटरी निवासी सेवानिवृत्त एफसीआई कर्मचारी की सब्बल से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह घर के बाहर तख्त पर लहूलुहान शव मिला। अनुमान है कि गुरुवार देर रात घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। इस हत्या से गांव वालों में जबरदस्त नाराजगी है। इस बीच घटना की सूचना पर गांव में पहुंचे कप्तानगंज के एसओ को नाराज वालों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। बताते हैं कि मृतक के कुछ रिश्तेदारों ने एसओ के साथ मारपीट की। इस बात की जानकारी होते ही गांव में एएसपी रोहित मिश्र, सीओ कलवारी पवन गौतम के अलावा दुबौलिया, कप्तानगंज, हर्रैया और नगर थाने की फोर्स पहुंच गई। बाद में एक प्लाटून पीएसी भी बुला ली गई। 
विज्ञापन

कटरी निवासी 70 वर्षीय राम चंद्र तिवारी का बगल के गिरी परिवार से जमीन को लेकर विवाद था। इसे लेकर कई बार मारपीट भी हो चुकी है। इस झगड़े की जानकारी होने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मृतक के पुत्र प्रदीप तिवारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सबके साथ खा-पीकर वह रोज की तरह घर के बाहर अहाते में तख्ते पर सो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो तख्त पर उन्हें लहूलुहान देख चीखने-चिल्लाने लगे। परिवार और अगल-बगल के लोग जुटे तो देखे कि उनकी मौत हो चुकी है। उनके कपड़े ,तख्त और बिस्तर खून से सने थे। 
 मृतक के पुत्र प्रदीप तिवारी ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने राजेंद्र मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, महेंद्र मिश्र, सुरेंद्र मिश्र पुत्रगण ज्वाला प्रसाद के अलावा अंकुर मिश्र, मणिधर मिश्र, राम सुमेर गिरि और रूप नरायन गिरि के खिलाफ हत्या, साजिश करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 वर्जन:
दोनों पक्षों में जमीनी विवाद की बात सामने आई है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को तलाश किया जा रहा है। हत्या में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन

कृपाशंकर सिंह,एसपी बस्ती

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें