फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी की गाड़ी से हादसा, चार घायल

Thu, 24 Dec 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। बुधवार को फैजाबाद से बस्ती की ओर आ रही एएसपी बस्ती की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर छावनी के निकट चौकड़ी टोल प्लाजा पर हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी से पहली टक्कर बाइक से हुई।
विज्ञापन


बाइक सवार दंपति और एक टोलप्लाजा कर्मी के साथ ही खुद एएसपी भी घायल हो गए। एएसपी को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया ले जाया गया। यहां से टोल प्लाजा कर्मी को जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।

एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव बुधवार को अपनी सरकारी गाड़ी से फैजाबाद की ओर से बस्ती आ रहे थे। छावनी के निकट उनकी गाड़ी चौकड़ी टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित हो गई। उसने बाइक सवार नगर बाजार बस्ती निवासी मदनकुमार पुत्र बेनीप्रसाद और उसकी पत्नी कीर्ति को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


वे दोनों गोंडा जिले के नंदनी नगर स्थित महाविद्यालय से वापस अपने घर जा रहे थे। इसके बाद एएसपी की गाड़ी ने टोल प्लाजा कर्मी नागदेव सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में टोल प्लाजा कर्मी, बाइक सवार दंपति घायल हो गए। गाड़ी में बैठे एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव के हाथ में चोटें आईं।

एएसपी की गाड़ी के दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर सुनते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल टोल प्लाजाकर्मी और दंपति को सीएचसी हर्रैया ले जाया गया। वहां से टोल प्लाजाकर्मी की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया। जबकि एएसपी को बस्ती जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको उनके आवास भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें