फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 21 Mar 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बभनान मे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू के छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। देशद्रोह के आरोपी व जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की अन्तरिम जमानत को रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। जिला उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने बभनान रेलवे स्टेशन चौराहे पर इकट्ठा हुये।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन किया उसके बाद कन्हैया का पुतला जलाकर विरोध जताया।  पुतला दहन के बाद विद्यार्थी परिषद के जिला उपाध्यक्ष पाण्डेय ने कहा कि जिस तरह से दोबारा कन्हैया ने देशद्रोह का बयान दिया है। इससे उसकी अन्तरिम जमानत रद्द होनी चाहिए और उसे शीघ्र जेल भेजना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से जेएनयु छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया ने कोर्ट की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन किया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि उसे भारत में रहने का हक नहीं है। केन्द्र सरकार को चाहिए कि कन्हैया के ऊपर कठोर कार्यवाही करे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रंकज उपाध्याय, शम्भू यादव, रामजीत, आदित्यमणि त्रिपाठी, अमन शुक्ल, राजन त्रिपाठी, बृजेश मिश्र, विनय, अवधेश, आशुतोष, संजीव सिंह, विवके आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें