फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ कार्यकर्ताओं ने गुजरात सीएम का पुतला जलाया

Sat, 13 Feb 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनन्दी बेन का पुतला फूंका और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुए।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2010-11 में गुजरात की 250 एकड़ भूमि वर्तमान मुख्यमंत्री आनन्दी बेन की बेटी अनार पटेल और उनके व्यापारिक सहयोगी की कंपनी को मात्र 15 रुपये मीटर की दर से दे दी गई। उस समय मुख्यमंत्री आज के प्रध्ाानमंत्री नरेंद्र मोदी थे।

कहा कि जमीन का भू-उपयोग रातोरात बदला गया। वन विभाग की भूमि को व्यावसायिक बना दिया गया। उस भूमि कीमत वर्तमान में सात सौ करोड़ रुपये है। कहा कि भाजपा ने गुजरात में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। केंद्र जांच कराने के बजाय मुख्यमंत्री का सहयोग कर रही है।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गुजरात की मुख्यमंत्री का पुतला आग के हवाले किया। बाद में जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। इस मौके पर सत्य प्रकाश वर्मा, चंद्रदेव गौड़, फूलचंद गुप्ता, विकास कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञानेश चंद्र श्रीवास्तव, रितेश चौधरी, अजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें