फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
युवक की मौत पर रोते-बिलखते घरवाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गौर।
विज्ञापन

बभनान-गौर मार्ग पर सोनवलिया चौराहे के पास शनिवार सुबह बोलेरो की चपेट में बाइक सवार आ गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। गाड़ी खोड़ारे थाना क्षेत्र जिला गोंडा की है।
गौर थाना के बभनान नगर पंचायत आदि शक्ति नगर वार्ड (कलवार पुरवा) निवासी राम गनेश यादव उर्फ गब्बर का 18 वर्षीय लड़का राहुल यादव किसी काम से शनिवार सुबह गौर बाजार गया था। अभी वह अपना काम निपटा कर वापस बभनान जा रहा था कि बभनान मार्ग स्थित सोनवलिया चौराहे के पास तेज रफ्तार बभनान की ओर से गौर आ रही बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक के परखचे उड़ गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन पहले गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही राहुल ने दम तोड़ दिया। बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। गौर थाने के एएसआई जगन्नाथ यादव ने बताया कि बोलेरो और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। बोलेरो का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। गाड़ी में मिले कागजात के आधार पर बोलेरो की पहचान रामाधार ग्राम केशव नगर ग्रांट थाना खोड़ारे जिला गोंडा की रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

हेलमेट पहना होता तो शायद बच जाता राहुल 
बभनान-गौर मार्ग पर सोनवलिया चौराहे के पास हुई घटना में बाइक के परखचे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों तेज रफ्तार में थे। हादसे में राहुल यादव (18) पुत्र राम गनेश उर्फ गब्बर यादव की मौत को लेकर पुलिस प्रशासन एवं आसपास के लोग बता रहे हैं कि बाइक चलाते समय यदि राहुल हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती। क्योंकि सबसे अधिक चोट उसके सिर में ही लगी है और वह हेलमेट नहीं पहना था।


अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, युवती की मौत
दुबौलिया। 
रामजानकी मार्ग से रमवापुर खदरा-संपर्क मार्ग पर एक युवती की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। परिवार के लोग अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बाइक चला रही युवती ने हेलमेट भी नहीं पहना था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। 
विज्ञापन

रमवापुर खदरा गांव निवासी मोतीलाल चौहान की 18 वर्षीय पुत्री सोनम चौहान शनिवार दोपहर करीब दो बजे चिलमा स्थित सिलाई सेंटर से सिलाई सीखकर बाइक से घर जा रही थी। उसकी बाइक अनियंत्रित हो जाने से नरहरपुर प्राथमिक विद्यालय के सामने पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। इससे उसे गंभीर चोटें लगीं। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना युवती के परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग आनन-फानन  अस्पताल के लिए लेकर भागे। हेलमेट नहीं लगाने से सिर में गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिए। हालांकि, काफी देर तक पुलिस और परिजनो में बहस होती रही। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता का कहना है कि युवती की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें