फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के अंतिम संस्कार से लौटे भांजे की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। मामा के दाह संस्कार में शामिल होने आए 16 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। प्रकरण नगर थाने के खड़ौआ का है। पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों ने बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन

नगर थाने के खड़ौआ निवासी 45 वर्षीय बहरैची करीब एक सप्ताह पहले कलवारी रोड के अकसड़ा चौराहे के पास किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। मंगलवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान बहरैची की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर बुधवार को घर पहुंचे। कलवारी के टांडा घाट पर दाह संस्कार करने पहुंचे। दाह संस्कार में शामिल होने कप्तानगंज थाने के परसपुरा निवासी बहरैची का 16 वर्षीय भांजा झीनू भी आया था। देर शाम घाट पर से लौटकर वापस सब लोग खड़ौआ पहुंचे। गांव के एक व्यक्ति की वह लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गए थे। वापस आने पर भांजे झीनू ने वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके दरवाजे पर खडा करने जा रहा था।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एकाएक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराने के बाद पीछे की तरफ पलट गया। इसके नीचे झीनू दब गया। वहां मौजूद तमाम लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर सीधा कर झीनू को निकाला और जिला अस्पताल ले गए। मगर पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें