फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर बैठी महिला गिरी, मौत 

विज्ञापन
रोते-बिलखते सुमन के घरवाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साऊघाट। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित बेलहरा चौराहे पर पति के साथ बाइक से जा रही महिला गिर गई। गंभीर रूप से घायल के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। वही घटना में पति भी घायल है। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ।
विज्ञापन

 पड़िया निवासी सूर्य प्रकाश चौधरी (25) पत्नी सुमन (23 वर्ष) को बाइक से लेकर कही जा रहे थे। बेलहरा चौराहे पर पहुंचे ही थे सुमन को झपकी आ गई जिससे वह चलती बाइक से सड़क गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगी। पति सूर्य प्रकाश भी अनियंत्रित होकर गिर गए। उन्हें भी चोट लगी। लोगों का कहना था कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाया। लेकिन जब तक एंबुलेंस पहुंचती, तब तक सुमन की मौत हो चुकी थी। इसके बाद भी पति सुमन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है।
 
दो मासूमों का छिना सहारा 
सुमन के मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मौत के बाद दो मासूमों का सहारा छिना गया। पांच साल का बेटा करन और तीन माह की अनुष्का के सिर से हमेशा के लिए मां का साया छिन गया है। तीन माह की बच्ची और पांच साल के बेटे रोता देख आसपास की महिलाएं भी आंसू नहीं रोक सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें