फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसा, छात्रा की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
मरनेवाली छात्रा अनुपम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मानिकचंद/साऊंघाट। 
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के परसा जाफर चौराहे पर परीक्षा देने जा रही छात्रा पिकअप की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को हाईवे की एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। 
सोमवार सुबह हादसा तेज रफ्तार पिकअप के अगले पहिया का टायर फट जाने से हुआ। मुंडेरवा के खझौला की रहने वाली अनुपम पुत्री राजेंद्र प्रसाद हाईस्कूल की परीक्षा देने साइकिल से रामराज इंटर कॉलेज मरवटिया जा रही थी। परसा जाफर चौराहे पर पहुंची ही थी कि गोरखपुर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की अगली पहिया का टायर फट गया। टायर फटने से बेकाबू हुई पिकअप ने छात्रा को चपेट में ले लिया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बेकाबू पिकअप बाइक, फिर ठेले को ठोकर मारती हुई पेड़ से टकराकर रुकी। परसा जाफर निवासी मार्कण्डेय पांडेय की बाइक, साऊंघाट निवासी गोविंद की साइकिल, परसा जाफर के लाडला चौहान का ठेला भी टूट गया। इस दौरान चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन

हादसे के बाद जुटे आसपास के लोगों ने पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस सेवा को तत्काल फोनकर बुलाया। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर माता-पिता भी पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पिकअप गोंडा से गोरखपुर के लिए गई थी, जहां से वापस में विवाह में मिले सामान को लेकर गोंडा जा रही थी। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया गया है। 
विज्ञापन

अनुपम की मौत से घर में मचा कोहराम
अनुपम कीमौत से घर में कोहराम मच गया। माता राधिका, भाई बृजेश, दुर्गेश, मुकेश, प्रवेश, सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राजेंद्र प्रसाद सऊदी में रहते हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई श्याम मोहन त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती सर्वेश राय ने बताया कि छात्रा के बाबा रामपलट की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें